Home / Uncategorized / निर्माणाधीन पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व तेजी पर जोर

निर्माणाधीन पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व तेजी पर जोर

पूर्वांचल राज्य /चंदौली

चन्दौली।जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन का संयुक्त निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवासीय भवनों, प्रशासनिक खंड और बैरकों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैंपलिंग और गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया।

इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *