Home / Uncategorized / दुद्धी में कृषि मंडी के पास पुलिस ने दबोचा संदिग्ध चोर, चोरी का सामान बरामद

दुद्धी में कृषि मंडी के पास पुलिस ने दबोचा संदिग्ध चोर, चोरी का सामान बरामद

सोनभद्र दुद्धी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामनगर कृषि मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शनि कुमार पुत्र रमल राम, निवासी वार्ड नंबर 02 है। उसे रेलवे गेट के पास संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को भ्रमित करने लगा, जिससे संदेह और बढ़ गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से सब्बल समेत नमकीन, बिस्किट, तेल, मसाला और गुटखा सहित गुमटी से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ।
कोतवाली पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी है तथा संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *