पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र शक्तिनगर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 04.05.2026 को प्रभारी चौकी बीना, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर भैरवा रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बीजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र लाला गुप्ता, निवासी बरवानी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजा को बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था।
इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










