Home / Uncategorized / पिपरी के पवन सिंह बने SPCA कार्यकारिणी सदस्य, नगर में खुशी की लहर

पिपरी के पवन सिंह बने SPCA कार्यकारिणी सदस्य, नगर में खुशी की लहर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड एवं पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 38 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता को रोकने के उद्देश्य से प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) नामक समिति का गठन किया गया है।

इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के पिपरी निवासी, ऊर्जावान युवा एवं गौ सेवा में समर्पित रहने वाले तथा बेजुबान पशुओं की निस्वार्थ सहायता के लिए पहचान बनाने वाले पवन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

पवन सिंह लंबे समय से क्षेत्र में पशु सेवा, गौ संरक्षण तथा घायल एवं बीमार पशुओं के उपचार और देखभाल से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी बन गई है।

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही पिपरी नगर एवं आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों,समाजसेवियों और पशु प्रेमियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पशु संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *