पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
पिपरी/रेणुकूट (सोनभद्र)।
पिपरी व्यापी कॉलोनी वार्ड नंबर 12 निवासी वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना श्रीवास्तव का कल प्रयागराज में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सोनभद्र के पिपरी स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र एवं पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार आज दोपहर 12 बजे रिहंद डैम जलाशय स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां उनके पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
उनके निधन से पिपरी एवं रेणुकूट सोनभद्र क्षेत्र के पत्रकारों में शोक का माहौल है। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इस दुखद अवसर पर सभी पत्रकार साथियों से अपील की गई है कि वे शोक की भावना को ध्यान में रखते हुए आज किसी भी अन्य समाचार का प्रकाशन न करें।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।









