अध्यक्ष पद पर सुनीता शाही 717 वोटों से हुई विजयी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
जिले के नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कसया तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गया। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता शाही ने शानदार जीत दर्ज की। मतपेटिका में कुल 10,174 मत पड़े, जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही को 5,258 मत प्राप्त हुए। जबकि वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश सिंह को 717 मतों से पराजित किया। अवधेश सिंह को कुल 4,541 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे।
तीसरे प्रत्याशी सिराजुद्दीन समसुद्दीन अंसारी को 268 वोट प्राप्त हुए और वह तीसरे स्थान पर रहे। निर्दल प्रत्याशी केदार सिंह को 99 मत मिले, जबकि नोटा पर कुल 8 वोट पड़े।
जीत के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ऑब्जर्वर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशी सुनीता शाही को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, आरओ/तहसीलदार धर्मवीर सिंह, कसया एसएचओ आशुतोष सिंह, कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व राधेश्याम पांडेय,फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,भाजपा नेता ज्ञानेश्वर ऊर्फ दीपक द्विवेदी, पशुपतिनाथ जायसवाल,सभासद कमलेश वर्मा, कन्हैया शर्मा,विनय तिवारी, सुभाषचन्द्र सिंह महंत, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इनसेट..
सुनीता शाही की जीत फाजिलनगर के विकास की जीत है -अजय त्रिपाठी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी स्मारक संस्थान के संरक्षक सेवानिवृत्त संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने नगर पंचायत फाजिलनगर के उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल करने वाली श्रीमती सुनीता शाही पत्नी स्व.शत्रुमर्दन प्रताप शाही को स्मैटियन परिवार की तरफ से जीत की शुभकामनाएं व बधाई दी है।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि श्रीमती शाही की जीत नगर पंचायत फाजिलनगर के विकास व यहां की देवतुल्य जनता को है। जिन्होंने अपने नगर का विकास और अपना विश्वास के साथ मानवता को जिन्दा किया है।
बधाई देने वालों में स्मैट परिवार के शिवशंकर तिवारी,टीएन राय, डा.संजय मणि त्रिपाठी,केपी सिंह, सत्येंद्र सिंह,विनित कुमार बंटी,पंकज ओझा,अशरफ अंसारी, सफिकुर्रहमान दरोगा, आजाद अंसारी,नसीम अंसारी आदि लोगों ने बधाई दी है।










