Home / Uncategorized / देश की तरक्की के लिए सभी का स्वस्थ होना जरूरी – अंजनी शुक्ला

देश की तरक्की के लिए सभी का स्वस्थ होना जरूरी – अंजनी शुक्ला

गोपीगंज। पर्यावरण के प्रति अटूट निष्ठा और स्वस्थ जीवन के संकल्प को आत्मसात करते हुए ‘भदोही साइकिलिंग क्लब’ द्वारा आयोजित ‘विशाल साइकिल यात्रा’ रविवार को जन-चेतना का महाकुंभ बन गई। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष व साइकिल मैन भदोही अताउल मुस्तफा अंसारी के ओजस्वी नेतृत्व में निकली इस यात्रा का ध्येय समाज के हर वर्ग को प्रकृति और आरोग्य के प्रति जागरूक करना था। साइकिल मैन भदोही अताउल अंसारी की दूरदर्शी दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति का ही प्रताप है कि समाज के हर तबके को एक साझा मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहाँ सभी एक सुर में ‘स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत’ के निर्माण हेतु इस क्रांति का सारथी बन रहे हैं।

भदोही साइकिलिंग क्लब की इस अभिनव पहल का आगाज़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हुआ, जहाँ साइकिल मैन भदोही अताउल अंसारी ने उत्साहपूर्वक हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया। चेतना का यह कारवां फूलबाग, थानीपुर, सिंहपुर, ज्ञानपुर तिराहा होते हुए केशवपुर सरपतहां गांव में जिला पंचायत सदस्य श्री अंजनी शुक्ला के आवास पर पहुंची।

जिला पंचायत सदस्य श्री अंजनी शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारे देश के युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं। जब तक प्रत्येक युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होगा, तब तक ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और सशक्त भारत’ का संकल्प अधूरा रहेगा।” श्री शुक्ला ने आगे युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सूर्योदय से पूर्व जागकर योग, व्यायाम, कसरत एवं खेलकूद को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित शारीरिक गतिविधि से ही हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है जो स्वयं स्वस्थ रहकर लोगों को भी स्वस्थ रहने और वातावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दे रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को आगे बढ़ाया, जिससे सभी प्रतिभागियों में जोश भर गया।”

” केशवपुर सरपतहां से पुनः आरंभ होकर यह यात्रा जोतराम दत्त, लखनो, ज्ञानपुर देहात के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का जोश देखने लायक था। ‘साइकिल चलाएं ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग रहो निरोग’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के उद्घोष के साथ यात्रियों ने संकल्प लिया कि ‘हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।’ लोगों को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए यह यात्रा ज्ञानपुर दुर्गागंज त्रिमुहानी पहुँची, जहाँ इसका विधिवत समापन हुआ।”

इस मुहिम को सफल बनाने में अमन शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, जेपी दुबे, प्रमोद मौर्या, आरिज़ खान, श्याम सुंदर बिंद, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, अहेम मोदनवाल, जगदीश यादव, सरफराज अहमद, आशीष बिंद, महमूद आलम, आनंद बिंद, मुज्तबा अंसारी, अपूर्व जायसवाल, अकरम अली, उज्जवल गुप्ता, मिनशाद अली, हिमांशु बिंद, मैनू अली, अभी कनौजिया, ताहा खान, आदर्श बिंद, इरफान अंसारी, पप्पू मोदनवाल, हासिर खान, अबू हुरैरा, रवि मोदनवाल, मोहम्मद इमरान, फैज आलम, रतन बिंद, हसन खान सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *