पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र मातृ दिवस के अवसर पर मां की याद में एक बेटी की भावुक अभिव्यक्ति ने लोगों की आंखें नम कर दीं। मां को खोने के पांच वर्ष बाद भी बेटी का दर्द कम नहीं हुआ है। उसने अपने भावनात्मक संदेश में मां के प्रति प्रेम, त्याग और उनकी कमी को शब्दों में बयां किया।
बेटी ने कहा कि मां को बिछड़े पांच साल हो गए, लेकिन आज भी उनके बिना जीवन अधूरा लगता है। मां ही वह शख्स थीं, जिनसे वह अपने मन की हर बात साझा कर सकती थी। जीवन की हर परेशानी में मां का स्नेह, दिलासा और साथ सबसे बड़ा सहारा था।
उसने भावुक होकर कहा कि मां ने अपना पूरा जीवन परिवार के लिए समर्पित कर दिया, लेकिन जब उनकी सेवा और देखभाल करने की बारी आई, तब तक वह इस दुनिया को छोड़ चुकी थीं। यह सोच आज भी दिल को तोड़ देती है।
मातृ दिवस पर बेटी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दुनिया की हर मां स्वस्थ और सुरक्षित रहे, क्योंकि मां के बिना जीवन की कल्पना भी बेहद पीड़ादायक होती है। मां का प्यार और आशीर्वाद ही परिवार की सबसे बड़ी ताकत होता है।
“मां के बिना जीवन अधूरा” — बेटी के संदेश ने किया भावुक









