Home / Uncategorized / हिंडालको सुरक्षा प्रबंधक के पुत्र ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम में पाई सफलता

हिंडालको सुरक्षा प्रबंधक के पुत्र ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम में पाई सफलता

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

रेणुकूट। सोनभद्र स्थित हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैनेजर सिक्योरिटी के पद पर कार्यरत मेजर देवेंद्र ओमकार के पुत्र रोमेल ओमकार ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम में प्रवेश प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के छात्र रोमेल ओमकार की इस सफलता से पूरे रेणुकूट एवं हिंडालको परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। अपनी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर रोमेल ने यह मुकाम हासिल किया है।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देश के प्रमुख सैन्य शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है, जहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आगे चलकर भारतीय सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

रोमेल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने रोमेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *