पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,
महराजगंज:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन माननीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार, श्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष और सेवा का संकल्प
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा को केवल कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उसे जनसरोकार और जनभागीदारी से जोड़ना है। ‘सेवा सेतु’ इसी भावना का प्रभावी उदाहरण है, जहां सरकार की योजनाओं और आमजन के बीच सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध हो रहा है।
मंत्री जी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का निरंतर प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाता है। ऐसे में ‘सेवा सेतु’ जैसे शिविर लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।
लाभार्थियों को वितरित हुए स्वीकृति पत्र, 15 लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत कल्याण कोष, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, एनआरएलएम तथा पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन भी माननीय मंत्री जी के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 15 लोगों द्वारा नेत्रदान/अंगदान का संकल्प लेना रहा। पंकज चौधरी ने अंगदान को अत्यंत पुनीत कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय वित्त राज्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम से पूर्व माननीय मंत्री जी ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारम्भ भी किया।
गणमान्य अतिथियों में रहे जिला मंत्री और पदाधिकारी
इस अवसर पर माननीय विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से इस कार्यक्रम में जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, शिवम जायसवाल एवं पूर्ण नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया










