Home / Uncategorized / फ्लाईदुबई फ्लाइट: कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा क्या किया, जिन्हें ट्रंप से लेकर नेतन्याहू तक बता रहे हैं हीरो

फ्लाईदुबई फ्लाइट: कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा क्या किया, जिन्हें ट्रंप से लेकर नेतन्याहू तक बता रहे हैं हीरो

दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान FZ1073 में हुई थी घटना, घायल होने के बावजूद विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह विमान के बाहर दिखाई देते हैं। घटना के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। ताजा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और सऊदी अरब में शुरुआती उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ले जाया गया है।

क्या है पूरा मामला

30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और उनके सह-पायलट के बीच हिंसक घटना हुई। रिपोर्टों के अनुसार, ओमान के नागरिक सह-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा में निभाई भूमिका

रिपोर्टों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने संकट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने कथित हमलावर को काबू करने में सहयोग किया। विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने भी स्थिति संभालने और सुरक्षित लैंडिंग में मदद की।

विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा इस घटना के बाद राहत की प्रमुख खबर रही।

स्मित ने हमले के दौरान क्या किया?

स्मित मच्छर की सोशल मीडिया पर भी काफ़ी तारीफ़ हो रही है. ईरान की एक महिला ने एक्स पर लिखा है, ”मेरे पति पायलट हैं. उन्होंने बताया कि पायलटों के पास कॉकपिट में एक स्विच होता है, जिससे अंदर से कॉकपिट का दरवाज़ा अनलॉक किया जा सकता है. इसलिए संभव है कि कैप्टन स्मित मच्छर ने सिर्फ़ मदद के लिए आवाज़ ही नहीं लगाई हो, बल्कि बेहोश होने से पहले उन्होंने वह स्विच भी दबाया हो, ताकि फ्लाइट अटेंडेंट और यात्री कॉकपिट के अंदर पहुंच सकें.”

पीएम मोदी,ट्रंप और नेतन्याहू ने की तारीफ

भारतीय पायलट के साहस की भारत और इजरायल में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित के परिवार से बातचीत कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकट के दौरान उनके साहस की प्रशंसा की। इसराइली प्रधानमंत्री ने लिखा, “हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों के साथ चालक दल के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में सक्षम बनाया. इससे हवा में एक बड़ी त्रासदी होने से बच गई.”नेतन्याहू ने कहा कि मच्छर ने इसराइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump): उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ और अदम्य साहस की सराहना की है। ट्रंप ने कहा कि जिस तरह कैप्टन ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान को सुरक्षित लैंड कराया, वह अविश्वसनीय है।

हमले की वजह की जांच जारी

घटना के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। सह-पायलट पर लगे आरोपों और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही हो सकेगी।

कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर होने की खबर उनके परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के लिए राहत लेकर आई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *