Home / Uncategorized / थाना घुघली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को सर्किल स्तरीय मॉडल केंद्र के रूप में विकसित कर महिलाओं को किया गया जागरूक, वृद्ध महिलाओं को भेंट की गई मिठाई, साड़ी एवं खादी के शॉल*

थाना घुघली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को सर्किल स्तरीय मॉडल केंद्र के रूप में विकसित कर महिलाओं को किया गया जागरूक, वृद्ध महिलाओं को भेंट की गई मिठाई, साड़ी एवं खादी के शॉल*

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम द्वारा थाना घुघली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को सर्किल स्तरीय मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए महिलाओं से संवाद किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने उपस्थित महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, वृद्ध महिलाओं को मिठाई, साड़ी एवं खादी के शॉल वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
महराजगंज पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *