Home / Uncategorized / शिरडी में साईं बाबा के दरबार में ‘पूर्वांचल राज्य’ की उन्नति के लिए की प्रार्थना

शिरडी में साईं बाबा के दरबार में ‘पूर्वांचल राज्य’ की उन्नति के लिए की प्रार्थना

108वें पुण्यतिथि उत्सव पर वरिष्ठ पत्रकार ओमकार पांडेय ने सीईओ गोरक्ष गाडिलकर को भेंट किया ‘मोक्ष की नगरी काशी’ का स्मृति-चिह्न

पूर्वांचल राज्य डेस्क (शिरडी)।

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शिरडी में श्री साईबाबा के 108वें पुण्यतिथि उत्सव के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को वरिष्ठ पत्रकार ओमकार पांडेय ने साईं बाबा के दरबार में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक पूर्वांचल राज्य की उन्नति, प्रतिष्ठा और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं आईएएस अधिकारी श्री गोरक्ष महादेव गाडिलकर से मुलाकात कर उन्हें पूर्वांचल राज्य न्यूज़ के लोगो से युक्त ‘मोक्ष की नगरी काशी’ का स्मृति-चिह्न भेंट किया।

श्री साईबाबा का 108वां पुण्यतिथि उत्सव 19 से 21 अक्टूबर तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया जा रहा है। उत्सव का मुख्य समाधि दिवस 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर आयोजित हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

श्री गोरक्ष महादेव गाडिलकर 2013 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवाओं में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद वे वर्तमान में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इस मुलाकात ने काशी की आध्यात्मिक पहचान और पत्रकारिता जगत के बीच एक आत्मीय जुड़ाव को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *