Home / Uncategorized / हाथीनाला से अनपरा मोड़ तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने की पहल, वन विभाग के साथ मंथन

हाथीनाला से अनपरा मोड़ तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने की पहल, वन विभाग के साथ मंथन

ईशिका पांडेय ने किया सर्वे, रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ कमल कुमार के साथ वन भूमि संबंधी मुद्दों पर चर्चा; निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने पर जोर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र हाथीनाला से अनपरा मोड़ तक प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए वन भूमि से संबंधित समस्याओं के समाधान की पहल की गई है। रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र में सड़क के प्रस्तावित मार्ग में किए गए कुछ बदलावों के बाद वन भूमि से जुड़े मुद्दे सामने आए हैं। इनके समाधान के लिए ईशिका पांडेय ने संबंधित क्षेत्र का सर्वे किया और रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ कमल कुमार के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक में वन भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान निकालने और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर वन भूमि से जुड़े मुद्दों और आपत्तियों के निस्तारण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हाथीनाला से अनपरा मोड़ तक सड़क निर्माण क्षेत्र में आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में वन भूमि से जुड़े मामलों का समाधान होने पर परियोजना के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *