चौधरी बाजार में धूमधाम से मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती* पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / संवाददाता अब्दुल कलाम/महराजगंज। घुघली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर मोड़ के समीप चौधरी बाजार में आगामी 1 नवंबर दिन रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस के आयोजक मनकेश्वर सिंह पटेल हैं।
आयोजक मनकेश्वर सिंह पटेल ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर चौधरी बाजार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्ष, देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया जाएगा। आयोजक ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है।
स्थान: रामपुर मोड़ के समीप, चौधरी बाजार, घुघली क्षेत्र, जनपद महराजगंज।
तिथि: 1 नवंबर।
चौधरी बाजार में धूमधाम से मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती









