पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / अब्दुल कलाम,,महराजगंज
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि माह नवंबर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को दिनांक 06 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण उचित दर दुकानों पर प्रातः 08 से 12 बजे तथा अपराह्न 02 से 06 बजे तक पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में होगा। मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
महराजगंज में 06 से 30 नवंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण









