पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
पिपरी, सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दीपावली का त्योहार मनाने पुणे से अपने घर पिपरी लौटे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2021 के चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और फरार वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 5 नवंबर 2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी अभियुक्त लाला कुमार दीपावली के अवसर पर पुणे से अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लाला कुमार पुत्र मिन्द्रा उर्फ मोहन, निवासी जैन सिनेमा हॉल के सामने, वार्ड नंबर-01, मलिन बस्ती पिपरी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 6810/2021, धारा 457, 380 एवं 411 भादवि के तहत मामला दर्ज है। संबंधित मामला न्यायालय CJJD/JM, जनपद सोनभद्र से संबंधित है। थाना पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पिपरी पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार जारी है।










