Home / Uncategorized / कार्तिक पूर्णिमा पर चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, कई गाड़ियों को मिला अस्थाई ठहराव

कार्तिक पूर्णिमा पर चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, कई गाड़ियों को मिला अस्थाई ठहराव

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा छपरा से बलिया तथा बलिया से मऊ के मध्य एक-एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों विशेष गाड़ियां पूर्णतः अनारक्षित श्रेणी की होंगी और अपने मार्ग में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी। जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05133 दिनांक 23 नवंबर 2026 को रात्रि 22:15 बजे छपरा से प्रस्थान कर 24 नवंबर को मध्य रात्रि 00:30 बजे बलिया पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 05131 दिनांक 24 नवंबर को बलिया से प्रातः 11:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:00 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07536 दिनांक 23 नवंबर को मऊ जंक्शन से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान कर 24 नवंबर की मध्य रात्रि 00:15 बजे बलिया पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 07535 दिनांक 24 नवंबर को बलिया से प्रातः 11:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:00 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुगमता के लिए कई नियमित ट्रेनों को मांझी और तुर्तीपार रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है, जिसके तहत 22 नवंबर को यात्रा आरंभ करने वाली गाड़ी संख्या 15232 का मांझी स्टेशन पर ठहराव होगा। वहीं 23 नवंबर को यात्रा आरंभ करने वाली गाड़ी संख्या 15131, 15132 और 15008 तुर्तीपार रेलवे स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15112, 13105, 15054, 15084 और 15053 मांझी स्टेशन पर रुकेंगी। इसी क्रम में 24 नवंबर को यात्रा आरंभ करने वाली ट्रेन संख्या 15104 और 15129 को तुर्तीपार रेलवे स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15111 और 13106 को मांझी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *