Home / Uncategorized / सरकारी खजाने में सेंधमारी कर रहे हैं कर्मचारी जिले में तहसील परिसरों में बने कर्मचारी आवासो में रहने के बावजूद सरकार से ले रहे हैं मकान भत्ता

सरकारी खजाने में सेंधमारी कर रहे हैं कर्मचारी जिले में तहसील परिसरों में बने कर्मचारी आवासो में रहने के बावजूद सरकार से ले रहे हैं मकान भत्ता

जिले में तहसील परिसरों में बने कर्मचारी आवासो में रहने के बावजूद सरकार से ले रहे हैं मकान भत्ता

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो राहुल त्रिपाठी

संतकबीरनगर: जनपद में धनघटा,खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील परिसर में कर्मचारियों के लिए सरकार ने आवास का निर्माण कराया है। नियमानुसार आवास तहसील कार्यालय और न्यायालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवंटित किया जाना चाहिए लेकिन इन आवासों पर लेखपालो ने कब्जा कर लिया है और तहसील कार्यालयो और न्यायालयो में काम करने वाले कर्मचारी भाड़े पर कमरा लेकर रहने को मजबूर हो गए हैं। जिले में लेखपालों के दबंगई के आगे जिले और तहसीलों के राजस्व अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं जबकि तहसील परिसर में कर्मचारियों के लिए बने आवासों में लेखपालों का रात्रि विश्राम लेखपाल सेवा नियमावली के खिलाफ है नियमानुसार लेखपाल अपने हल्का क्षेत्र में रात्रि विश्राम करता है। अवैध रूप से कर्मचारी आवासो मे रह रहे लेखपालो ने विद्युत कनेक्शन भी नहीं लिया है और धड़ल्ले से ऐसी, कूलर और ब्लोअर की हवा का मजा ले रहे हैं और बिल सरकारी खजाने से जमा हो रहा है।
सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारीयो अथवा अधिकारियों को मकान भत्ता नहीं दिया जाता ,मकान भत्ता उन्हीं कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाता है जिन्हें सरकारी आवास नहीं उपलब्ध हो पाता लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने तो सरकारी खजाने में ऐसी सेंधमारी कर रखी है कि हर साल लाखों रुपए की चपत लग रही है। चूँकी राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण जिले के आला अधिकारी जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं यानी सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने में अपरोक्ष रूप से इन अधिकारियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *