Home / Uncategorized / रेणुकूट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सनातन एकता सेवा संघ ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

रेणुकूट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सनातन एकता सेवा संघ ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

रेणुकूट, सोनभद्र। सनातन एकता सेवा संघ द्वारा वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रेणुकूट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मिथलेश मिश्र पंकज ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

संस्था के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में कड़े दिन पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी बाबा, अभय सिंह, वीर बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह रानू, पवन पांडे, जयप्रकाश शुक्ल, मणिशंकर सिन्हा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *