राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
जनपद महाराजगंज विकासखंड घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बल्दडीहा में छोटी मस्जिद पर ईदउल अज़हा (बकरीद) की नमाज़ लोगों और बच्चों ने मस्जिदों में भारी संख्या में नमाज अदा की, ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई, नमाज़ के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुल्क की अमन और शांति के लिए दुआ की। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, ईद की नमाज़ ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही अदा की गई। नमाज़ के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाता है,।
ईदुल अजहा (बकरीद )की नमाज पढ़ नमाजियों ने मुल्क में शांति आपसी भाईचारा दुआ मांगी-










