पूर्वाचल राज्य संवाददाता
दीपू तिवारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड वाहनों की जांच के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को सीज किया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सोनभद्र के सहयोग से संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बालू लदे कुल 02 वाहन (ट्रेलर एवं हाईवा) की जांच की गई। जांच में दोनों वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज कर थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई।
इस कार्रवाई में उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम थाना शक्तिनगर शामिल रही।









