Home / Uncategorized / श्रोमणी भगत कबीर यूथ सोसाइटी ने सतगुरु कबीर साहिब जी के 628वें प्रकाश उत्सव को लेकर की अहम बैठक; 28 जून को निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

श्रोमणी भगत कबीर यूथ सोसाइटी ने सतगुरु कबीर साहिब जी के 628वें प्रकाश उत्सव को लेकर की अहम बैठक; 28 जून को निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

अमृतसर, 4जून – (राजू वालिया) — श्रोमणी भगत कबीर यूथ सोसाइटी (रजि:) ने सतगुरु कबीर साहिब जी के 628वें प्रकाशोत्सव के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर तिलक राज, किशन लाल बंधा और शाम लाल भगत ने संयुक्त रूप से की। समिति के सभी सदस्य सर्वसम्मति से मिले और उत्सव के तहत निकाली जाने वाली पवित्र शोभा यात्रा के आयोजन से जुड़ी अहम विषयों पर मुहर लगाई गई।यह शोभा यात्रा 28 जून, रविवार को दोपहर 3 बजे शुरू की जाएगी। समिति ने पिछले वर्षों के मार्ग को ही अपनाने का निर्णय लिया। शोभा यात्रा कबीर मंदिर छोटा हरिपुरा से शुरू होकर ढपई रोड, कबीर गेट, लाहौरी गेट, हाल गेट होते हुए कटड़ा शेर सिंह और लाहौरी गेट के रास्ते से बड़ा हरिपुरा पहुंचेगी बड़ा हरिपुरा पहुँचने पर महा आरती के साथ शोभा यात्रा का श्रद्धापूर्वक समापन किया जाएगा। कबीर मंदिर समिति के प्रधान बूटा राम और अशोक विशेष रूप से बैठक में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सोसाइटी के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें वरदान भगत, प्रिंस मोहन, राजेश कुमार, राज भगत, रवि शंकर, कुलवंत राय, दीपक, राकेश, साहिब जी, मंगल दास, सतिंदर और क्रांति शामिल हैं। बैठक में सोसाइटी के कई अन्य पदाधिकारी व सज्जन भी मौजूद रहे और आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा, मार्ग प्रशस्तिकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा, ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। समितियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा गया कि वे स्थानीय प्रशासन व पुलिस से समन्वय कराकर सभी आवश्यक अनुमति व व्यवस्था सुनिश्चित करें। समिति ने उपस्थित सदस्यों तथा स्थानीय समुदाय से अपील की है कि वे 28 जून को शोभा यात्रा में अंतिम श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ भाग लें और मार्ग की साफ़-सफ़ाई तथा धार्मिक मर्यादा बनाए रखें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *