Home / Uncategorized / अतिक्रमण होने पर स्थानीय थानेदार नपेंगे, यह आदेश सिर्फ कागज पर रह गया

अतिक्रमण होने पर स्थानीय थानेदार नपेंगे, यह आदेश सिर्फ कागज पर रह गया

 

वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत पीडीआर मॉल के सामने प्रतिदिन अवैध अतिक्रमण कर ऑटो और ई-रिक्शा द्वारा स्टैंड का संचालन स्थानीय थाना व टी आई की मदद से हो रहा है वहां की स्थानीय लोगों द्वारा कई बार थाने पर भी शिकायत की गई पीडीआर मॉल के सामने इतनी चौड़ी सड़क होने के बावजूद 24 घंटे वहां बड़ी-बड़ी चार पहिया वाहन खड़ी आपको मिल जाएगी ! वाराणसी के कमिश्नर साहब कभी भी आप औचक निरीक्षण कर आपकी आंख के नीचे हो रहे खेल पर नजर डालिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है और यात्रियों का जमघट रहता है वहां कुछ मवाली युवक जो पुलिस की मदद से अवैध स्टैंड संचालित कर धन उगाही करते हैं 24 घंटे उपस्थित रहते हैं जो यात्रियों से दुर्व्यवहार और गाली गलौज के साथ लूटपाट की व्यवस्था बनाते हैं यही नहीं ऑटो में बैठकर रोड पर ही दारू का सेवन करते मिल जाएंगे जो काशी की छवि को धूमिल कर रहे हैं ! यह कोई पहला मामला नहीं है कुछ दिन पूर्व एक मनचले ने एक महिला यात्री को चप्पल से मारने के लिए उतारू हो गया स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला शांत हुआ इसके पहले भी खबर लिखा गया था लेकिन सिर्फ खानापूर्ति कर थाना लक्सा प्रभारी व टी आई द्वारा 2 घंटे के लिए सफाई किया गया लेकिन फिर वही अवैध कब्जेदारो द्वारा स्टैंड का संचालन जारी है! कितनी चौड़ी सड़क होने के बावजूद पूरी तरीके से चार पहिया वाहन द्वारा रोड अतिक्रमण से पटा है जिसका जिम्मेदार कौन है और यह किसकी निगरानी में हो रहा है लोग परेशान और भयभीत हैं! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *