चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में बुद्ध विहार जाने वाला मार्ग बदहाल है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द मार्ग के निर्माण की मांग की।
ग्रामीण बसंत मौर्य ने बताया कि पश्चिम टोला काली मंदिर से आंशिक मोहल्ला वार्ड नंबर 5 स्थित बुद्ध विहार मंदिर तक जाने वाला यह मार्ग लगभग 20 वर्षों से खराब है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाई, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सुजीत विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि सैकड़ों लोगों को इस मार्ग से आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग का ध्यान आकर्षित कराते हुए मार्ग की मरम्मत की मांग की है।
इस प्रदर्शन के दौरान राजू खान, आलम गिर खान, बसंत मौर्य, वसीम खान, सुजीत विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, प्रदुमन गोड़, रीता मौर्य, रामवती, सुनीता, भगवंति देवी, डब्लू, प्रकाश खरवार और सच्चिदानंद विश्वकर्मा सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।










