Home / Uncategorized / लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ को सम्मानित किया गया

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ को सम्मानित किया गया

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ को सम्मानित किया गया। उन्हें बाल श्रम मुक्त अभियान में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान 12 जून 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

चन्दौली जनपद के ब्लॉक धानापुर के ग्राम पंचायत प्रहलादपुर के प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ को यह सम्मान सौम्या पांडेय, आईएएस, अपर श्रमायुक्त, और उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रधान ‘मिंटू’ ने अपने क्षेत्र में बाल श्रम की रोकथाम और बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कई बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है।

आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ ने बताया कि उन्हें ग्राम सभा प्रहलादपुर की जनता के आशीर्वाद से कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और गांव के बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

चन्दौली जनपद में प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ को बाल श्रम उन्मूलन के लिए एक रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। उन्हें इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जनपद के जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और विधायक सुशील सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताया, जिनके सहयोग से उन्हें यह कार्य करने का अवसर मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *