पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/महराजगंज जनपद के विकासखंड सिसवा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत फटकदौना में कराया गया योगाभ्यास
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत फटकदौना में कराया गया योगा दिवस के महराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फटकदौना के ग्रामीणो ने योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया ग्राम पंचायत फटकदौना के प्रधान प्रसासक प्रतिनिधि सुशील तिवारी रोजगार सेवक शकुन्तला तिपाठी
और ग्राम पंचायत फटकदौना के तमाम लोग उपस्थित होकर किया योगाभ्यास वही प्रसासक प्रतिनिधि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, ध्यान तथा विभिन्न योगासन किए। योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करता है और शरीर को निरोग रखने में सहायक होता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिदिन योग करने के संकल्प के साथ हुआ। परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ग्राम पंचायत फटकदौना में ग्रामीणो ने किया योगाभ्यास










