Home / Uncategorized / अवैध बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई, बिहार तस्करी से पहले पिपरी पुलिस ने युवक को दबोचा

अवैध बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई, बिहार तस्करी से पहले पिपरी पुलिस ने युवक को दबोचा

सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र पिपरी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही 1079 कैन बीयर बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कार्पियो वाहन को पकड़ा। तलाशी में 45 पेटियों में रखी 1079 कैन किंगफिशर बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 539.5 लीटर बताई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मपाल कुमार निवासी रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बीयर को बिहार ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *