पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/ जनपद महाराजगंज घुघली छेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बलडीहा निवासी राम सजन प्रजापति पुत्र महेंद्र प्रजापति इंडियन आर्मी में ई एम ई बनकर सोमवार को अपने गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जैसे ही वह अपने घर पहुंचे, पूरे गांव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रजापति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। घर पहुंचते ही उनकी माता श्री ने उतारकर बेटे का स्वागत किया। इस भावुक पल में बड़े पिता जोखई प्रजापति की आंखें खुशी से नम हो उठीं। राम सजन की इस सफलता पर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्राम सभा के धनेश मिश्रा, अभिनव प्रजापति, निरंजन प्रजापति, अशोक, भोला मिश्रा, बृजभूषण त्रिपाठी, समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों ने कहा कि राम सजन प्रजापति की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
इंडियन आर्मी में इ एम ई पोस्ट पाकर घर पहुंचे रामसजन प्रजापति ग्रामीणों ने किया स्वागत









