Home / Uncategorized / थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 02 बैटरियों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 02 बैटरियों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया।

थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत एनसीएल खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर मशीन से 02 बैटरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद की गई हैं।

इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 22.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश कुमार बियार को माँ ज्वालामुखी रोड से हेलीपैड जाने वाले मार्ग पर कोटा बस्ती रोड के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वह बैटरियों को बेचने की फिराक में था।

गिरफ्तार अभियुक्त: आकाश कुमार बियार, निवासी तारापुर खड़िया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *