राष्ट्रीय सनातन संघ ने मृतक विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन।
चोलापुर। चोलापुर शहीद स्मारक पर लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से दर्जनों विद्यार्थियों की असामयिक मौत पर सोमवार को चोलापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राष्ट्रीय सनातन संघ की जनपद इकाई चोलापुर ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर थाने के ठीक सामने स्थित स्थानीय बाजार के शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
शहीद स्मारक चोलापुर जनपद वाराणसी का इकलौता आजादी के क्रांतिकारियों का स्मारक है। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मृतक विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य मुन्ना सिंह, अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अजय कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ मोदनवाल और भाजपा पिछड़ा मोर्चा आयर मंडल के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, राजेश यादव, संजय सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अनुराग यादव, गोविंद यादव, प्रभु लाल सोनकर, मुन्ना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
वक्ताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने कहा कि कोचिंग सेंटर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मासूम बच्चों की जान गई। यह बेहद दुखद है। सरकार से मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे ने कहा कि संगठन हर आपदा में देश के साथ खड़ा है। मृतक विद्यार्थियों के परिवार के प्रति संगठन अपनी संवेदना व्यक्त करता है। अंत में सभी ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।










