Home / Uncategorized / ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और हवाला की नकदी बरामद

अमृतसर, 25 जून – (राजू वालिया) – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य भर में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’अभियान तथा संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जारी विशेष मुहिम के तहत पुलिस आयुक्त अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अफगान नागरिक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, अत्याधुनिक हथियार और हवाला से जुड़ी नकदी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय अमृतसर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से संचालित किए जा रहे अवैध हथियार, मादक पदार्थ तथा हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग समेत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक हथियार, जिनमें 2 स्वचालित मशीनगन, 5.048 किलोग्राम हेरोइन तथा 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे संचालकों के इशारों पर कार्य कर रहा था। पुलिस द्वारा दोषियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ कालू (21 वर्ष), निवासी गांव नानकसर खुर्मणियां (खासा), मजदूरी का कार्य करता है,जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (40 वर्ष), वर्तमान निवासी तिलक नगर, दिल्ली,गोपाल शर्मा (21 वर्ष), निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर, निजी नौकरी करता है,अनिकेत सहोता (21 वर्ष), कपड़ों की दुकान पर कार्य करता है,प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ (26 वर्ष), निवासी गुमटाला, टायरों की दुकान पर कार्यरत है,राजवीर उर्फ आर्यन (22 वर्ष), निवासी मकबूलपुरा बाईपास,एक अफगान नागरिक तथा एक नाबालिग भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए है के रूप में हुई है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे संचालकों के संपर्क में थे। ये संचालक सामाजिक माध्यमों के जरिए आरोपियों से संपर्क बनाए रखते थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों तथा नशीले पदार्थों की खेपें भेजते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इन खेपों को प्राप्त कर विभिन्न स्थानों पर आगे सप्लाई करते थे। नेटवर्क के संचालन और अवैध कमाई को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए हवाला माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस पूरे अभियान को सफल बनाने में गुप्तचर शाखा (सीआईए) के निरीक्षक अमोलकदीप सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त (जांच) हरमिंदर सिंह द्वारा की गई, जबकि पुलिस उपायुक्त (जांच) गुरप्रताप सिंह सहोता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अभियान की देखरेख की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करों, हथियार आपूर्तिकर्ताओं और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने इस संबंध में थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, विदेशी संचालकों तथा वित्तीय लेन-देन के स्रोतों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार नशा तस्करी, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे नेटवर्कों को जड़ से समाप्त किया जाएगा। इस खबर का हेडिंग और सब हेडिंग निकल जाए और जो पहले निकला था उसको बदल दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *