पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल दुद्धिचुआ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो टुकड़ा केबल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एनसीएल सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एनसीएल दुद्धिचुआ के 14 नम्बर सावेल के पास से विशाल अगरिया, शिवराज, अरबिन्द कुमार साकेत एवं सीताराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो अदद केबल बरामद हुई है।
इस मामले में थाना शक्तिनगर पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।










