Home / Uncategorized / घुघली क्षेत्र के रामपुर बलडीहा में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था सौहार्द के साथ मनाया गया

घुघली क्षेत्र के रामपुर बलडीहा में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था सौहार्द के साथ मनाया गया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/जनपद महराजगंज विकास खंड घुघली छेत्र के रामपुर बलडीहा मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला और हजरत इमाम हुसैन की शहादत एवं कुर्बानी को याद किया। जुलूस के दौरान “या हुसैन” के नारों से पूरा ग्राम सभा गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने क़र्बला के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। इस अवसर पर लगे मेले मे महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधनों, घरेलू सामान तथा मिठाई और जलेबी की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में लोगों का उत्साह देखने को मिला,मोहर्रम मेले मे बसंतपुर. घाघरुया खण्डेसर, पटखौली, पोखारभिंडा,सहित रामपुर बलडीहा मे अपना अपना ताजिया शरीफ लेकर आते है, पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम पूरी तरह सतर्क रही। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। इससे पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी निकाला था।
मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार, उपनिरीक्षक साहिल सिद्दीकी, उप निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक प्रहलाद प्रसाद, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव, वर्मा नंद यादव, महिला कांस्टेबल निशा, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रजापति, जिला पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन, हेमंत कुमार गुप्ता, रविंद्र यादव, सिराजुद्दीन, एवं ग्रामीण मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *