उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। BA में पढ़ने वाली एक छात्रा के नाम पर 20 करोड़ 98 लाख रुपये का कारोबार दिखाकर आयकर विभाग ने समन भेज दिया। नोटिस मिलते ही मजदूर परिवार की बेटी और उसके परिजनों के होश उड़ गए।
मजदूर की बेटी, करोड़ों का टर्नओवर
पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसका परिवार बेहद गरीब है। पिता मजदूरी करते हैं। उसने कभी कोई फर्म नहीं खोली और न ही इतना बड़ा लेनदेन किया। आरोप है कि किसी ने फर्जी तरीके से उसके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्म रजिस्टर करा ली और करोड़ों का कारोबार दिखा दिया।
आयकर विभाग का समन बना मुसीबत
आयकर विभाग ने छात्रा को आय छिपाने के आरोप में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 20.98 करोड़ की रकम देख छात्रा सदमे में है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस से लगाई गुहार
छात्रा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने आधार-पैन के दुरुपयोग और फर्जी फर्म बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग










