Home / Uncategorized / शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई: एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के आरोप में 10 अभियुक्त गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई: एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के आरोप में 10 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

सोनभद्र, 27 जून। थाना शक्तिनगर पुलिस ने एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय कथित रूप से अनधिकृत प्रवेश करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस शक्तिनगर के आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 124/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) एवं 189(2) में मामला दर्ज किया गया था।

शनिवार को थाना शक्तिनगर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में वांछित थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन गिरी, आशीष रावत, छोटू कुमार, रोशन चन्द्रवंशी, अनुराग कुमार, श्रावण कुमार, अनुप गुप्ता, चन्दू राम, आशीष पटेल तथा संतोष कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी शक्तिनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सदाशिव राय तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *