Home / Uncategorized / श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर मेडिसिटी अस्पताल द्वारा मीठे ठंडे जल की छबील आयोजित

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर मेडिसिटी अस्पताल द्वारा मीठे ठंडे जल की छबील आयोजित

अमृतसर,28 जून -(राजू वालिया) – धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय खंडवाला चौक स्थित अमृतसर मेडिसिटी अस्पताल द्वारा डॉ. राजन महाजन के नेतृत्व में अस्पताल के समस्त स्टाफ के सहयोग से मीठे एवं ठंडे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हुए प्रेम और श्रद्धा के साथ मीठा ठंडा जल वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजन महाजन ने श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब ने सत्य, धर्म, मानवता और ‘सरबत दा भला’ के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने, सेवा, विनम्रता और मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब द्वारा दिया गया सेवा, सिमरन और वंड छकने का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर छबील लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि मानवता की निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. जगप्रीत सिंह बेदी, गुरजीत सिंह (पीआरओ), गुरप्रीत सिंह, जशन, गौरव शर्मा, सौरव शर्मा, हरप्रीत सिंह सहित अमृतसर मेडिसिटी अस्पताल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर निस्वार्थ भाव से सेवा निभाई और गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *