Home / Uncategorized / सोनभद्र: जिलाधिकारी ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर सघन पल्स पोलियो महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ

सोनभद्र: जिलाधिकारी ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर सघन पल्स पोलियो महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। जनपद में सघन पल्स पोलियो महाअभियान-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर हाल में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, चाहे उसे पहले कितनी भी बार पोलियो की दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा मीडिया से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में 3,07,095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,092 पोलियो बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें तथा 7 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि बूथ दिवस पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए।

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, गिरधारी लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *