पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
जिला जज अरविंद मालिक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया। दोनों ने पुरुष व महिला बैरक, रसोई तथा जेल परिसर के अन्य हिस्सों का विस्तृत अवलोकन किया और सुरक्षा व स्वच्छता की स्थिति खंगाली।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित निवारण के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल मैन्युअल के निर्देशों के अनुसार सभी कैदियों को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँ और आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिला जज ने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही महिला और बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने और महिलाओं के लिए विशेष कक्षाओं तथा रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का निर्देश भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीजेएम मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जेल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्य तुरंत लागू किए जाएंगे और बंदियों की स्वास्थ्य व विधिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
जिला जज ने जेल में सुविधाओं व स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ी निगरानी









