Home / Uncategorized / वार्ड नंबर 11 की समस्याओं को लेकर रेणुकूट के अधिशासी अधिकारी से की गई मांग, दर्जनों वार्डवासी रहे मौजूद

वार्ड नंबर 11 की समस्याओं को लेकर रेणुकूट के अधिशासी अधिकारी से की गई मांग, दर्जनों वार्डवासी रहे मौजूद

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड संख्या 11 के निवासियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में राजकुमार के घर से रामचंद्र के घर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने, नंदलाल पांडे के घर से छोटेलाल हरिजन के घर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराने तथा नाले के किनारे छह कक्षों वाला सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की गई। इसके अलावा वार्ड संख्या 11 में रेलवे पुलिया के निकट स्ट्रीट लाइट लगाने तथा हाईटेक बरम बाबा स्थान पर पेयजल के लिए बोरिंग एवं पानी की टंकी स्थापित कराने की भी मांग उठाई गई।

वार्डवासियों ने नगर पंचायत रेणुकूट के सभी 14 वार्डों में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रत्येक माह कम से कम तीन बार मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की भी मांग की।

इस दौरान समाजसेवी राजपति साहनी ने वार्ड का निरीक्षण किया। वार्डवासियों ने उन्हें बताया कि क्षेत्र में पेयजल, नाली, सौर ऊर्जा, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत से शीघ्र आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की। साथ ही वार्डवासियों ने राजपति साहनी, बृजेश पांडे एवं विजय प्रसाद मौर्य द्वारा पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनसे आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर राजकुमार, रामचंद्र, नंदलाल पांडे, छोटेलाल हरिजन, बच्चेलाल, महेशराम, रघुनाथ प्रसाद राव, संतोष राम, राजेंद्र, लालू, फूलमती, चिंता देवी, विजय शंकर, वीरेंद्र राम, गुड्डू पासवान, प्रभा देवी, आरती देवी, राजकली, सरिता देवी, प्रतिमा देवी, रामजी प्रसाद सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *