Home / Uncategorized / मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नरोईयादामर में शनिवार रात मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई मृतक की पहचान अनुज गिरी (30) पुत्र श्यामलाल गिरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे अनुज घर में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है बताया गया कि अनुज गिरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *