सोनभद्र पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी
सोनभद्र। रेणुकूट स्थित पूर्वांचल आईटीआई में आज, 6 जुलाई से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। परीक्षा के पहले दिन छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी ट्रेड के अनुसार परीक्षा में भाग लिया। संस्थान प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा छात्रों ने बताया कि उन्होंने प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ की थी। परीक्षा शुरू होने को लेकर उनमें उत्साह और आत्मविश्वास दोनों देखने को मिले। वहीं, संस्थान के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी सावधानी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया पूर्वांचल आईटीआई में प्रायोगिक परीक्षाओं के पहले दिन का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल रहा। परीक्षा के दौरान संस्थान प्रशासन, शिक्षक एवं कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते रहे।









