Home / Uncategorized / घुघली ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित, कर्मचारी केदारनाथ द्विवेदी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

घुघली ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित, कर्मचारी केदारनाथ द्विवेदी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/
महराजगंज। घुघली विकास खंड परिसर में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी राहुल सागर के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में विकास खंड में तैनात कर्मचारी केदारनाथ द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ब्लॉक कर्मचारी संदीप कुमार गोड़ ने
बताया गया कि गत 29 जून 2026 को केदारनाथ द्विवेदी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका उपचार लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

खंड विकास अधिकारी रामसागर ने कहा कि केदारनाथ द्विवेदी एक कर्मठ, ईमानदार और मिलनसार कर्मचारी थे। उनके निधन से विकास खंड परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर अपना दल के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, अरविंद पटेल, रमाकांत सिंह, मनोज जायसवाल सहित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *