Home / Uncategorized / काँग्रेस ने निकाला चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च

काँग्रेस ने निकाला चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च

रुद्र पाठक

आज दिनांक 7 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय चन्दौली के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में हजारो करोड़ रुपये व बेशकीमती आभूषण की चढ़ावा चोरी व लोगों की आस्था पर चोट करने के विरुद्ध जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में चंदौली जिला मुख्यालय पर चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च व बुद्धि शुद्धि पद यात्रा निकाला गया बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुवे।
उक्त अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से सैकड़ो करोड़ रुपये व बेशकीमती हीरे,सोने-चाँदी के आभूषण की चढ़ावा चोरी ने देश-दुनिया में हिंदुओं को शर्मसार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का फर्जी श्रेय लेने वाले भाजपा और संघ के लोगों को चढ़ावा चोरी का भी श्रेय लेना चाहिये।चढ़ावा चोरी से करोड़ों करोड़ करोड़ भारतवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं।अब योगी जी के बुलडोजर का तेल खतम हो गया लगता है।चढ़ावा चोरी व पेपर लीक का खामियाजा भाजपाइयों को विधानसभा चुनाव २०२७ में भुगतना पड़ेगा।
जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि अभी तक चढ़ावा चोरी की जो सूचना है उसके तहत लगभग ५०००करोड़ रुपये से ज़्यादा नगद व आभूषण चोरी की संभावना है।लेकिन अभीतक सरकार द्वारा हीलाहवाली करना,व चोरी में सम्मिलित बड़े लोगों को बचाने का प्रयास करना व दण्डित करने जेल भेजने की जगह केवल ट्रस्ट से बाहर निकाल कर खाना पूर्ति करना,यह दर्शाता है कि पूरी सरकार इस मामले को दबाने व लीपापोती करने में लगी है।धर्म के नाम पर राजनीति का धंधा करने वाली भाजपा सरकार की नजर अब चढ़ावा की धनराशि पर है,अयोध्या सहित काशी-मथुरा,बद्री नाथ,केदार नाथ मंदिर में भी संघ व भाजपा से जुड़े लोग चढ़ावा चोरी में लिप्त हैं।देशभर के मंदिरों और मठों के संचालन का अधिकार देश के चारो शंकराचार्यों को सौंप देना चाहिये।मंदिरों से चढ़ावा की लूट व सड़कों पर टोल टैक्स की मोटी वसूली और प्रतियोगी परीक्षाओं को लीक करके मोटा पैसा वसूलना भाजपा से जुड़े लोगों का मुख्य व्यवसाय बन चुका है। उक्त अवसर पर सर्व श्री बृजेश गुप्ता विजय त्रिपाठी राम नन्द यादव रजनी कांत पांडेय डॉ रामधार जोसफ राजेंद्र गौतम दयाराम पटेल मुनीर खान गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय राममूरत गुप्ता माधवेंद्र मूर्ति ओझा प्रताप पाण्डेय शिवतापस्य तिवारी हम्मीर शाह कुलदीप वर्मा गुलाब राम चंद्र वंश यादव बदरूद्वजा अंसारी श्री कांत पाठक जुगल किशोर इंद्रजीत मिश्रा अमरदेव रामउदय उपाध्याय दिलीप यादव दीनदयाल विश्वकर्मा रामौतार यादव विजय गुप्ता श्री प्रकाश मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक राजकिशोर सिंह निखिल सिंह मुकेश गौतम मदन लाल कन्हैया मोदनवाल उमेश चौहान बाबूलाल राजभर दिनेश कुमार अतुल दुबे मिठाई राम अनिल कुमार शमशेर खान संतोष चौबे प्रकाश शर्मा गोविंद यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी व संचालन सह प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *