सोनभद्र पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब रेणुकूट की ओर से स्थानीय मॉल स्थित एक होटल में सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेमलता यादव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमलता यादव ने इनर व्हील क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब का सामाजिक योगदान प्रेरणादायक है और इस प्रकार के आयोजन महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने महिलाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया कार्यक्रम के समापन पर इनर व्हील क्लब की ओर से महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव संध्या सिंह, उपाध्यक्ष ममता बंसल, उदिता बनर्जी, विनीता बंसल, अनीता साहनी, शीतल दहलान, सारिका मावंडिया, अंशु अग्रवाल, हनी सोमानी, अर्चना उपाध्याय, वैशाली डे, अंजली यादव, मीरा चौबे, मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।










