Home / Uncategorized / इनर व्हील क्लब रेणुकूट को मिला प्लेटिनम अवार्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर

इनर व्हील क्लब रेणुकूट को मिला प्लेटिनम अवार्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर

सोनभद्र पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र। सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए इनर व्हील क्लब रेणुकूट को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्यामा में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण द्वारा प्रदान किया गया सम्मान प्राप्त होने पर क्लब की अध्यक्ष उदिता बनर्जी ने कहा कि इनर व्हील क्लब रेणुकूट समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। क्लब गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करने के साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें उपलब्ध कराता है इसके अलावा क्लब विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का नियमित संचालन करता है उन्होंने बताया कि क्लब ने एक हैप्पी स्कूल को भी गोद लिया है, जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। क्लब का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है और इसी सोच के साथ वर्षभर सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं उदिता बनर्जी ने इस उपलब्धि का श्रेय क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग, समर्पण और टीम भावना की सराहना की इस अवसर पर क्लब की सचिव ममता बंसल, कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, आईएसओ डॉली बंसल, क्लब कोऑर्डिनेटर प्रमिला पोद्दार, रश्मि पवार, विनीता बंसल, अनीता साहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे इनर व्हील क्लब रेणुकूट को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने क्लब की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *