पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह सात माह की गर्भवती हो गई। परिजनों द्वारा विवाह का दबाव बनाए जाने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने धमकी भी दी पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि मु.अ.सं. 77/2026 में बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।










