Home / Uncategorized / माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के 35 विद्यार्थियों का Prodesk IT में प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप हेतु चयन

माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के 35 विद्यार्थियों का Prodesk IT में प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप हेतु चयन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

विनायक प्लाजा, चौथी मंजिल, मलदहिया, वाराणसी स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Prodesk IT में प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त किए हैं। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में Prodesk IT की चयन टीम ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 20 विद्यार्थियों का विभिन्न पदों पर प्लेसमेंट तथा 15 विद्यार्थियों का Full Stack Intern के रूप में चयन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में साधना भारद्वाज (MBA) का Assistant Manager – Sales Operation पद पर 28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज, एम.डी. उमर शाद अंसारी (BCA) का Software Developer पद पर 27.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज, सतीश कुमार (MCA) का Software Developer पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तथा हिमेश सिंह (BBA) का Assistant Manager – Sales Operation पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ। इसके अतिरिक्त 16 विद्यार्थियों का Software Trainee के पद पर 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया।
इसी प्रकार 15 विद्यार्थियों का Prodesk IT में Full Stack Intern के रूप में चयन हुआ, जिससे उन्हें आधुनिक आईटी तकनीकों पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। संस्थान के निदेशक डॉ पंकज राजहंस ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं Prodesk IT के सहयोग से विद्यार्थियों को रोजगार एवं इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध होते रहेंगे। कैम्पस प्लेसमेन्ट समारोह के मुख्य संचालकों में जय मंगल सिंह, स्नेहा, बृज मोहन श्रीवास्तव, शिवानन्द सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा निलोत्पल एवं अंजली की भूमिका सराहनीय रही। समारोह के समापन पे सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं संस्थान के सभी कर्मचारियो को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन तथा ऑफर लेटर डिस्ट्रीब्यूशन संस्थान के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *