Home / Uncategorized / जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े जिलाधिकारी ने कहा कि जनसेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ जनहित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *