राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए विभाग अब पूरी तरह सख्त रुख अपना चुका है। बुधवार को प्रवर्तन दल (एंटी पावर थेफ्ट स्क्वाड) और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने सोनवानी विद्युत उपकेंद्र के बिंगही फीडर से हाई लाइन लास को लेकर सोनवानी बिंगही गांव में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों और बकायेदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। छापेमारी अभियान में विद्युत उपखंड अधिकारी हल्दी और प्रवर्तन दल ने गांव के विभिन्न टोलों और मोहल्लों में घर-घर जाकर बिजली मीटरों, केबल और कनेक्शनों की गहन जांच की। जांच के दौरान मुख्य रूप से ओवरलोड जिसमें अवैध रूप से एसी चल रहे घरों में मीटर लगाकर लोड बढ़ाया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके से अवैध केबल व तारों को जब्त किया और बिजली चोरी के मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही लंबे समय से बिल जमा न करने वाले कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। कार्रवाई के दौरान ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में विभागीय कर्मचारी और प्रवर्तन दल के पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद से क्षेत्र हड़कंप व्याप्त है।
सोनवानी बिंगही में प्रवर्तन दल और बिजली विभाग की संयुक्त कार्यवाई, मचा हड़कंप









